अपाला - ऋग्वेद के आठवें मण्डल के 11वें सूक्त की 1 से 7 तक ऋचाओं की रचयिता
Apala - author of verses 1 to 7 of the 11th Sukta of the 8th Mandala of the Rigveda

आलेख - साधक प्रभात (Sadhak Prabhat)
अपाला - ऋग्वेद के आठवें मण्डल के 11वें सूक्त की 1 से 7 तक ऋचाओं की रचयिता
अपाला भी अत्रि मुनि के ही वंश मे पैदा हुई थी। सायणाचार्य ने 'शय्यार्यणन्ब्राह्मण' के अनुसार इनका जो वर्णन दिया है उससे मालूम होता है कि अपाला को कोढ़ की बीमारी हुई थी, जिससे यह बड़ी दुखी थीं। पति ने भी 'अभागी' कहकर इन्हें अपने यहाँ से निकाल दिया था। पति द्वारा निकाल दिये जाने पर यह अपने मायके में रहने लगी थीं और 'कोढ़ से मुक्ति पाने के लिए इन्द्रदेव की आराधना करती थीं। फिर यह सोच कर कि इन्द्र को सोम से प्रेम है इसलिए सोम द्वारा ही उन्हें प्रसन्न करना चाहिए। यह एक नदी के किनारे-किनारे सोम की तलाश में चल दीं। वहाँ से स्नान करके वापस आ रही थीं कि सोम का भी पता लग गया। तब यह सोम के पत्ते चबाने लगीं; जिनकी आवाज सुन-कर इन्द्र वहाँ आ पहुंचे। अपाला इन्द्रदेव को अपने घर ले गई और सोमरस पिलाकर उन्हे प्रसन्न किया। इसके बाद तीन वर माँगे। इन्होंने कहा कि मेरे पिता का सिर केश-हीन है, उनके खेत ऊजड़ है, और मेरे शरीर पर भी वाल नहीं है; अतः तीनों को बालवाले और हरे-भरे कर दीजिए। इन्द्र ने 'तथास्तु' कहा और उनके आशीर्वाद से अपाला के पिता के सिर मे बाल ओये, उसके खेत हरे-भरे हो गये, और अपाला का कोढ़ भी मिट गया।
एक दूसरे विद्वान का कथन है कि जो कन्या अपने शरीर-रूपी महादान से किसी पुरुष का पालन न करे वह अपाला कहलाती है। इसलिए अपाला ब्रह्मवादिनी ब्रह्मचारिणी थी।
चाहे जो हो, पर यह बात निर्विवाद है कि ऋग्वेद के 'आठवें मण्डल के 11वें सूक्त की 1 से 7 तक ऋचायें इन्हींकी रची हुई हैं। इनकी प्रार्थना का सार निम्न प्रकार है :-
"हे सर्वान्तर्यामी देव ! हम कन्यायें आपको निश्चयपूर्वक साक्षात् जानना चाहती हैं, पर आपको पहचानने में असमर्थ है; क्योंकि आप अज्ञेय है। फिर भी अपने यौवन से उद्भवत सौंदर्य हमें आपको ही अर्पण करना उचित है। हे सोम ! मेरे शरीर से निकले हुए सौदर्य तू धीरे-धीरे परमदेवता ही के लिए श्रवित हो, यानी क्षीण हो ।"
मतलब यह कि साक्षात् पति को पहचान कर कन्या जैसे आत्म-समर्पण करती है उसी प्रकार परमेश्वर का साक्षात् नहीं होता; इसलिए कन्या कहती है, 'हे भगवान् ! मैं तुम्हे पहचानना चाहती हूं किन्तु खास तौर पर पहचान नहीं सकती।' और यज्ञ में जैसे धीरे-धीरे सोमरस टपकाया जाता है वैसे ही कन्या कहती है, कि 'हे मेरे यौवन-रूपी सोम ! आज से तू भी ईश्वर के काम में लगकर धीरे-धीरे टपकता जा ।'
***********
Apala
Like Vishvavara, Ashvara, Apala was also born in the lineage of sage Atri. According to Sayanacharya's account of her in the Shayaryayanan Brahman, Apala suffered from leprosy, causing her great distress. Her husband also expelled her from his home, calling her "unfortunate." After being expelled by her husband, she lived at her parents' home and worshipped Lord Indra to get rid of her leprosy. Thinking that Indra loved Soma, she should appease him with Soma, she went along the banks of a river in search of Soma. While returning from a bath, she found Soma. She began chewing Soma leaves, and Indra arrived upon hearing the sound. Apala took Indra to her home and appeased him by giving him Soma juice. After this, she asked for three boons. She said, "My father's head is bald, his fields are barren, and I too have no hair on my body; therefore, please make all three of them hairy and lush." Indra said, "So be it." With his blessings, Apala's father grew hair, his fields became lush, and Apala's leprosy was cured.
Another scholar says that a woman who does not support any man by donating her body is called Apala. Therefore, Apala was a Brahmavadini Brahmacharini.
Whatever the case, it is undeniable that verses 1 to 7 of the 11th Sukta of the 8th Mandal of the Rigveda were composed by her. The essence of their prayer is as follows:
"O All-Knowing God! We girls desire to know you directly, but are unable to recognize you because you are unknowable. Nevertheless, it is appropriate for us to offer you the beauty emanating from our youth. O Soma! May the beauty emanating from my body gradually become audible to the Supreme God, that is, diminish."
This means that just as a girl surrenders herself by recognizing her husband in person, she cannot experience God in the same way. Therefore, the girl says, "O Lord! I desire to recognize you, but I cannot specifically recognize you." And just as the Soma juice is slowly dripped in a yajna, so too does the Soma of my youth! From today on, you too, engaged in the work of God, slowly drip.
