ब्रह्मवादिनी रोमशा - बुद्धि की उपासिका
Brahmavadini Romsha - Worshipper of Wisdom

आलेख - साधक प्रभात (Sadhak Prabhat)
ब्रह्मवादिनी रोमशा - बुद्धि की उपासिका
रोमशा भावभव्य की धर्मपत्नी और बृहस्पति की पुत्री थीं। इन्होंने ऋग्वेद-संहिता के पहले मण्डल के126वें सूक्त की सात ऋचायें रची हैं। यह ब्रह्मवादिनी (ब्रह्मा को माननेवाली) थीं और जिन-जिन बातों से स्त्रियों की बुद्धि का विकास होता है उनका वेदानुसार प्रचार करती थीं; इसीलिए रोमशा नाम से प्रसिद्ध हुई हैं। वेद और शास्त्रों की अनेक शाखायें इनके रोम (शरीर के बाल) हैं, और जो उनका प्रचार करे वह रोमशा।
इनकी बनाई हुईं ऋचाओं का अर्थ इस प्रकार है :-
"जो जितेन्द्रिय उद्योगी पुरुष बुद्धि से काम लिया करते है उनके प्रति कृतज्ञता-प्रकाश करने के लिए यह प्रार्थना है। पुरुषार्थी कहते है कि बुद्धि हमें सैकड़ों खाने की चीजें देती है। पर कब देती है ? तब ही न, जब कि उसे चारो ओर से जकड़ा जाय ? बुद्धि पर जो दृढ़ रहता है उसको बुद्धि भी प्रिया के समान ग्रहण करती है और उसके तमाम दुराचारों का नाश कर देती है।"
आगे चलकर बुद्धि कहती है- "हे मनुष्य ! हे उद्यमी पुरुष । मेरे निकट-से-निकट आकर मेरे बारे में मीमांसा कर। ऐसा विचार कभी मत कर कि मेरे पास विद्यारूपी धन कम है; क्योकि मैं तो सब तरह से धनवान् हूँ । मेरी सम्पत्तियां अनेक है ।"
***********
Brahmavadini Romsha - Worshipper of Wisdom
Romsha was the wife of Bhavabhavya and daughter of Brihaspati. She composed seven verses of the 126th Sukta of the first Mandala of the Rigveda Samhita. She was a Brahmavadini (believer of Brahma) and propagated, in accordance with the Vedas, all that developed women's wisdom; hence, she became famous by the name Romsha. The various branches of the Vedas and scriptures are her hair (body hair), and the one who propagates them is Romsha.
The meaning of the verses composed by him is as follows:
"This is a prayer to express gratitude to those industrious men who control their senses and use their intellect. Those who strive say that the intellect provides us with hundreds of things to eat. But when does it? Only when it is encircled from all sides? The intellect accepts the one who remains steadfast in his intellect like a beloved and destroys all his vices."
The intellect further says, "O man! O industrious man! Come as close to me as possible and contemplate me. Never think that I lack the wealth of knowledge; for I am rich in every way. My possessions are numerous."
