× About Us Home Founder Patrons Convener Contact Us Privacy Policy
SanatanShakti.in

सावित्री

Savitri

Savitri

आलेख - साधक प्रभात (Sadhak Prabhat)

सावित्री

सावित्री महर्षि ब्रह्मा की स्त्री थीं। यह परम-पूजनीय, परम-पवित्र, शुद्धात्मा और सरल स्वभाववाली थीं। घर-गृहस्थी के कामों में तो कुशल थी ही, साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान में भी यह खूव समझ-बूझ रखती थी। सनक, सनन्दन, सनातन और सनत्-कुमार नाम के चार पुत्र तथा सरस्वती नाम की एक कन्या इनकी कोख से पैदा हुए थे। आजकल की तरह उस समय पठन-पाठन का प्रचार नही था। न कहीं पुस्तकें थीं, न पाठशालाओं का नाम-निशान । लोग वेद के मन्त्र सुनकर कण्ठ कर लेते थे। इसी कारण वेदों को श्रुति कहा जाता है। सावित्री ने अपनी सन्तान को स्वयं ही शिक्षा दी थी । चूकि सावित्री स्वयं गुणवती और अध्यात्म-विद्या में प्रवीण थीं, इसलिए इनकी पाँचों सन्ताने परम-विद्वान हुई। यहाँ तक कि उनकी विद्वत्ता की प्रशंसा हमारे देश मे आजतक होती है।
ऋषि -पत्नियों की सभा में सावित्री अपनी सन्तान को साथ ले जातीं और वहाँ उन्हे तथा दूसरे ऋषि-सन्तानों को उपदेश दिया करती थी। निवृत्ति पर वहाँ नित्य ही चर्चा होती थी। परिणाम यह हुआ कि इनके सत्सङ्ग के प्रभाव से इनकी सन्तान में विरक्ति आ गई और चारों ऋषिपुत्रों ने अपना समस्त जीवन विद्याध्ययन में ही लगा दिया । फलतः उनमें से सनत्कुमार आयुर्वेद के ज्ञाता एवं परम-पण्डित निकले और सरस्वती आजीवन ब्रह्मचारिणी रहकर अनेक विद्याओं की अधिष्ठात्री हुईं। लेख-प्रणाली, गणित और राग-विद्या आदि अनेक विद्याओं का प्रचार करनेवाली यही देवी हैं ।

सभाओं में सावित्री सदैव यही कहा करती थीं- "मनुष्य को संसार में बालक के समान निर्लेप रहना चाहिए; क्योंकि इस प्रकार जीवन व्यतीत करने से आत्मसुख प्राप्त होता है और दुःख से छुटकारा मिलता है।" इनके इस उपदेश का इनकी सन्तानों पर पूरा प्रभाव पड़ा मालूम होता है। क्योंकि सनत्कुमार आदि आज भी बालऋषि के नाम से प्रसिद्ध हैं और सरस्वती का हाल भी सर्वविदित है। उनके चित्र में आज भी भोलापन और बाल्यावस्था की निर्दोषिता प्रदर्शित की जाती है।

घर के काम-काज से जो समय मिलता उसमें सावित्री बालकों को नीति, धर्म, पातिव्रत्य और ईश्वरीय ज्ञान की शिक्षा देती थीं। शास्त्रों में कहीं-कहीं यह भी लिखा है कि धर्म-शास्त्रों का संग्रह करने में यह ब्रह्मा की मदद करती थीं और ब्रह्माजी भी हर बात में इनका परामर्श लेते थे।

इस देवी को आत्मा और हृदय इतना स्वच्छ और इनका आचरण ऐसा शुद्ध था, कि उस समय भी इनके समान पवित्र व्यक्ति बहुत कम थे। फिर भी यह पति (ब्रह्माजी) से अकसर स्त्रीधर्म की चर्चा किया करतीं और उन उपदेशों से अन्य स्त्रियों को भी लाभ पहुँचाती थीं। सामवेद के गान में यह अद्वितीय थीं। जिस छन्द को यह बड़े प्रेम से गोती थीं, कहते है कि ब्रह्माजी ने उसे इन्हीके नाम से प्रसिद्ध किया है। बड़े मीठे शब्दों में यह सदा पति की प्रार्थना किया करती थीं। ब्रह्माजी भी इन्हें बड़ी स्नेह-दृष्टि से देखते थे और पति-पत्नी दोनों सदा परस्पर-प्रेम में मग्न रहते थे।

***********

Savitri

Savitri was the wife of Maharishi Brahma. She was highly revered, supremely pure, pure-hearted, and simple-natured. She was adept at household chores and possessed a keen understanding of spiritual knowledge. She bore four sons, Sanaka, Sanandana, Sanatana, and Sanatkumara, and a daughter, Saraswati. At that time, education was not as prevalent as it is today. There were no books, and no schools. People simply memorized the mantras of the Vedas. This is why the Vedas are called Shruti. Savitri personally taught her children. Because Savitri herself was virtuous and proficient in spiritual knowledge, all five of her children became highly learned scholars. Their scholarship is even praised in our country to this day.

Savitri would take her children with her to the gatherings of sages' wives and preach to them and other sages' children. Discussions on retirement were held there regularly. As a result, her influence in her company led to a detachment in her children, and the four sages' sons devoted their entire lives to studying. Consequently, Sanatkumara emerged as a master of Ayurveda and a supreme scholar, while Saraswati, remaining a lifelong celibate, became the presiding deity of many sciences. She is the goddess who propagated numerous sciences, including accounting, mathematics, and the art of music.

In gatherings, Savitri would always say, "One should remain detached from the world like a child; for this way of life leads to inner happiness and relief from suffering." This teaching seems to have had a profound impact on her children. Because Sanatkumara and others are still famous as child sages, and Saraswati's plight is also well known. Her image still depicts the innocence and innocence of childhood.

In whatever time she had from household chores, Savitri taught children ethics, religion, chastity, and divine knowledge. It is also written in some scriptures that she assisted Brahma in compiling religious scriptures, and that Brahma himself consulted her on every matter.

This goddess's soul and heart were so pure, and her conduct so chaste, that even at that time, there were few people as pure as her. Yet, she often discussed the duties of a woman with her husband (Brahma) and benefited other women with her teachings. She was unparalleled in the singing of the Samaveda. It is said that Brahma named the verses she composed with great love after her. She always prayed to her husband in sweet words. Brahmaji also looked at them with great affection and both husband and wife were always immersed in mutual love.

www.sanatanshakti.in/

सनातन संस्कार