× About Us Home Founder Patrons Convener Contact Us Privacy Policy
SanatanShakti.in

सूर्या ब्रह्मवादिनी - विवाह-मंत्र-प्रचारिका

Surya Brahmavadini - Marriage Mantra Promoter

Surya Brahmavadini - Marriage Mantra Promoter

आलेख - साधक प्रभात (Sadhak Prabhat)

सूर्या ब्रह्मवादिनी - विवाह-मंत्र-प्रचारिका

सूर्या ब्रह्मवादिनी ने विवाह-सम्बन्धी मंत्रों का प्रचार किया है। ऋग्वेद के दसवें मण्डल के 85वें समस्त सूक्त की ऋषिका यही है। यह सूक्त विवाह सम्बन्धी है जिसमें 47 ऋचाये है। शुरू की कुछ ऋचाओं में, चन्द्रमा के साथ सूर्यपुत्री सूर्या के विवाह का वर्णन है, जिससे इस सूक्त का प्रचार करनेवाली देवी का नाम सावित्री सूर्या है। आकाश में दीखने वाले चन्द्रमा में अपना खुद का प्रकाश नहीं होता, वह तो सूर्य के प्रकाश से हीं प्रकाशित होता है। पृथ्वी की छाया के अनुसार ही पृथ्वी-वासी मनुष्यों को चन्द्रमा घटता-बढ़ता दीखा करता है। वास्तव में देखा जाय तो, न तो वह घटता है और न बढ़ता है। चन्द्रमा में जो प्रभा पड़नी है वही सूर्या के साथ चन्द्रमा का विवाह है। यह वर्णन अलङ्कारपूर्ण भाषा में है। इसका उद्देश्य यह बताना है कि संसार परस्पर-सहायक है। अर्थात् जिस प्रकार सूर्य की प्रभा-रूपी कन्या को प्राप्त करके चन्द्रमा सुशोभित होता है और जब सूर्य की प्रभा उसपर न पड़ रही हो तो महामलीन दीखता है, वैसे ही स्त्री के बिना पुरुष शोभा नहीं पाता और पत्नी-रहित पुरुष बड़ा मलीन हो जाता है। जो पुरुष अपनी धर्मपत्नी के साथ जीवन-यापन करता है, वह चन्द्रमा की भाँति शुद्ध और उज्ज्वल रहकर दूसरों के लिए भी उपयोगी होता है। फिर दिन का स्वामी सूर्य है और रात का चन्द्रमा। इन दोनों का दर्जा बराबर है, इसलिए स्त्री-पुरुष दोनों का दर्जा समानता का है।

इनके सूक्त की कुछ ऋचाओं का भावार्थ इस प्रकार है:-
चन्द्रमा को विवाह करने की इच्छा हुई। दोनों अश्विनीकुमार भी वर बने । जब सूर्या को भी विवाह की इच्छा हुई तो सूर्य देवता ने अपने मन से ही उसे चद्रमा को समर्पित कर दिया ।

यह वर्णन अलङ्कारपूर्ण है। भावार्थ यह है कि मानों सूर्या के विवाह में चन्द्रमा के साथ पृथ्वी पर के सब देवता तो सम्मिलित हुए पर उसका विवाह चन्द्रमा के साथ हुआ। इसका मतलब यह भी है कि वर जब सोम की तरह विवाह की इच्छा करने लगे तभी उसका विवाह होना चाहिए । इस ऋचा में बाल-विवाह का निषेध है। इसके अनुसार तो कन्या भी विवाह की इच्छुक अथवा परिपक्क उम्र की होनी चाहिए ।

सूर्या जब विदा होकर पति के घर चली तब उसके बैठने का रथ मन के वेग के समान तेज था। रथ पर सुन्दर चंदोवा था और दो सफेद बैल जुते हुए थे । इसका मतलब यह कि वर-कन्या को उपयुक्त सवारी में बैठा कर आदर-सत्कार के साथ ले जाना चाहिए ।
गाय, सोना, वस्त्र आदि वे सब पदार्थ भी सूर्या के साथ गये, जो विवाह के समय उसके पिता ने लग्नदान मे दिये थे ।

हे सूर्या ! तू रथ पर चढ़। यह रथ किंशुक और साल की सुन्दर लकड़ियों का बना हुआ है और इसके ऊपर सुन्दर चन्दोवा तना है। वह बिलकुल साफ, सोने के साज का, सुगठित और मजबूत बना हुआ है। हे सूर्या चन्द्रलोक में जाकर तू उसे सुखरूप बनाना और दान की इन सब चीजो को अपनी ससुराल ले जाना ।

हे बहू इस पति-गृह में ऐसी चीजों की वृद्धि हो कि जो प्रजा को और साथ ही तुझे भी प्रिय हो। इस घर में गृहस्वामिनी बनने के लिए तू जाग्रत हो। इस पति के साथ अपने शरीर का संसर्ग कर और जानने व पहचानने के योग्य परमात्मा को ध्यान में रखते हुए दोनों जने वृद्धावस्था तक मिलते और बातचीत करते रहो। हे बहू तू मैले कपड़ों को फेंक दे, अर्थात् मैले-कुचैले कपड़े हर्गिज मत पहन। वेद पढ़नेवाले पुरुषों को दान दे ।
गन्दे रहने से, गन्दे कपड़े पहनने से, रोज स्नान न करने से और आलस्य में रहने से तरह-तरह के रोग हो जाते है। फिर मैले-कुचैंलेपन से होनेवाले रोगों से शरीर कुरूप हो जाता है और शरीर की कान्ति भी नष्ट हो जाती है; और जो पति ऐसी पत्नी के वस्त्र पहनता है उसका शरीर भी शोभाहीन और रोगी हो जाता है। इस प्रकार स्त्री की मलीनता न केवल स्त्री तक ही परिमित रहती है बल्कि उसके द्वारा पति में भी पहुंच जाती है। इसलिए वेद का कथन है कि पति का कल्याण चाहनेवाली स्त्री को स्वच्छ रहना चाहिए।
हे बहू । सौभाग्य के लिए ही मैं तेरा पाणिग्रहण करता हूँ। पति-रूप मेरे साथ ही तू वृद्ध बनना ।

हे परमात्मा । आप इस बहू को सुपुत्रवती और सौभाग्यवती बनावे । इसके गर्भ से दस पुत्र पैदा करें और ग्यारहवें पति को बनाये रखें । हे बहू । तू अपने अच्छे बर्ताव से ससुराल पर अपना प्रभुत्व जमा, सास को सेवा से वश में कर, ननदों पर राज्य कर और देवरों पर महारानी की तरह शासन कर ।

***********

Surya Brahmavadini - Marriage Mantra Promoter

Surya Brahmavadini propagated marriage mantras. She is the Rishika of the entire 85th Sukta of the 10th Mandala of the Rigveda. This Sukta is related to marriage and contains 47 verses. The first few verses describe the marriage of Surya, the daughter of the Sun, with the Moon, thus giving the goddess the name Savitri Surya. The Moon, visible in the sky, does not have its own light; it is illuminated solely by the Sun's light. The Moon appears to wax and wane according to the Earth's shadow. In reality, it neither waxes nor wanes. The radiance falling on the Moon is the Moon's marriage to the Sun. This description is laden with metaphors. Its purpose is to convey that the world is mutually supportive. That is, just as the moon is adorned by receiving the sun's radiance, a daughter, and looks extremely dirty when the sun's radiance is not falling on it, similarly, a man is not beautiful without a woman, and a man without a wife becomes extremely dirty. A man who lives with his wife, remaining pure and radiant like the moon, is useful to others. Furthermore, the sun rules the day and the moon rules the night. Both are of equal status, hence the status of both men and women is equal.

The meaning of some verses of this hymn is as follows:

The moon desired to marry. The two Ashvins also became grooms. When Surya also desired to marry, the sun god willingly offered him to the moon.

This description is full of metaphor. The meaning is as if all the gods on earth joined Surya in his marriage, but he was married to the moon. This also means that the groom should marry only when he desires marriage, like Soma. This verse prohibits child marriage. According to this, the bride should also be willing to marry or of mature age.

When Surya left for her husband's home, the chariot she rode was as fast as the speed of her mind. The chariot had a beautiful canopy and two white bulls harnessed to it. This means that the bride and groom should be seated in a suitable vehicle and transported with respect and honor.
The cow, gold, clothes, and all the other items that her father had given as a wedding gift at the time of marriage also accompanied Surya.

O Surya, ride the chariot. This chariot is made of beautiful Kinshuk and Sal wood, and a beautiful canopy stands on top of it. It is absolutely clean, decorated with gold, well-built, and strong. O Surya, go to the moon, and make it a symbol of happiness and take all these donated items to your in-laws' house.

O daughter-in-law, may this husband's home be filled with things that are dear to you as well as to the people. Be vigilant to become the mistress of this home. Connect your body with this husband, and, keeping in mind the Supreme Being, who is worthy of knowing and recognizing, may you both meet and converse until old age. O daughter-in-law, throw away your dirty clothes; never wear filthy clothes. Donate them to men who study the Vedas.
Living in filth, wearing dirty clothes, not bathing daily, and being lazy lead to various diseases. The diseases caused by filth disfigure the body and destroy its radiance. And the husband who wears such a wife's clothes also becomes unattractive and diseased. Thus, a woman's impurity is not limited to the woman alone but is also transmitted to her husband through her. Therefore, the Vedas say that a woman who wishes well for her husband should remain clean.

O daughter-in-law, I marry you for your good fortune. You will grow old with me as your husband.

O God, please make this daughter-in-law a mother with sons and a fortunate woman. May she bear ten sons and keep the eleventh husband. O daughter-in-law, establish your dominance over your in-laws through your good behavior, control your mother-in-law with your service, rule over your sisters-in-law, and rule over your brothers-in-law like a queen.

www.sanatanshakti.in/

सनातन संस्कार