× About Us Home Founder Patrons Convener Contact Us Privacy Policy
SanatanShakti.in

सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण 2026

Solar and Lunar Eclipse 2026

शुभ मुहूर्त एवं नक्षत्र विज्ञान

सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण 2026 * विवाह शुभ मुहूर्त * वधूप्रवेश द्विरागमन मुहूर्त * नूतन वधु द्वारा पाकारंभ मुहूर्त * वर वरण वरीक्षा मुहूर्त * गृहप्रवेश मुहूर्त * भूमि पूजन गृहारंभ मुहूर्त * उपनयन मुहूर्त * अन्नप्राशन मुहूर्त * नामकरण मुहूर्त * कर्णवेध मुहूर्त * मुंडन (चौल) मुहूर्त * अक्षरारंभ विद्यारंभ मुहूर्त * वाहन मुहूर्त * सम्पत्ति क्रय मुहूर्त * व्यापार मुहूर्त * जलशयाराम देव प्रतिष्ठा मुहूर्त * हल प्रवहण बीजोप्ती मुहूर्त * कूपारम्भ बोरिंग मुहूर्त * स्वर्ण क्रय विक्रय मुहूर्त * इस वर्ष में पंचक * मुहूर्त कितने प्रकार के होते हैं? * जानिए अपने सपनों का अर्थ * अंगों पर छिपकली गिरने का फल * हिंदू पंचांग एवं अयन * हिन्दू वर्ष एवं मास * भद्रा, तिथि,करण, योग, वार, पक्ष * खरमास, धनु संक्रान्ति क्या है? * मकर संक्रांति * कुंभ संक्रांति * मेष संक्रांति * कालसर्प योग एवं उसका निवारण
 
सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण
 

सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण 2026

आलेख © कॉपीराइट - साधक प्रभात (Sadhak Prabhat)

भगवान् गणेश आपके हर कार्य को शुभ एवं सफल बनाएँ।
हार्दिक शुभकामना।
- साधक प्रभात।

सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण 2026

सन् 2026 में विश्व में 4 ग्रहण लग रहे है। जिसमें 2 सूर्य ग्रहण तथा 2 चन्द्र ग्रहण है। किन्तु भारत में एक चन्द्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को दिखाई देगा।
(1) कंकणाकृत सूर्य ग्रहण - फाल्गुन कृष्ण 30 मंगलवार 17 फरवरी 2026 ई. को लगने वाला कंकणाकृत सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। यह ग्रहण दक्षिण अर्जेन्टिना, चिली, दक्षिण अफ्रीका और अन्टार्कटिका में दिखाई देगा। भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ दिन में 3 बजकर 27 मिनट पर तथा मोक्ष रात्रि में 7 बजकर 58 मिनट पर होगा।

(2) खण्ड चन्द्र ग्रहण - फाल्गुन शुक्ल 15 मंगलवार 3 मार्च 2026 ई. को लगने वाला खग्रास चन्द्र ग्रहण भारत में ग्रस्तोदित खण्ड चन्द्र ग्रहण के रुप में दृश्य होगा। यह ग्रहण पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया, एशिया महाद्विप, प्रशान्त महासागर और अमेरिका में दिखाई देगा। भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ दिन में 3 बजकर 20 मिनट पर, मध्य सायं 5 बजकर 4 मिनट पर तथा मोक्ष सायं ६ बजकर 47 मिनट पर होगा।

(3) खग्रास सूर्य ग्रहण - श्रावण कृष्ण 30 बुधवार 12 अगस्त 2026 ई. को लगने वाला खग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण उत्तरी प्रशान्त महासागर, उत्तरी अटलांटिका महासागर, पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैण्ड के क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ रात्रि में 9 बजकर 4 मिनट पर तथा मोक्ष रात्रि में 1 बजकर 28 मिनट पर होगा।

(4) खण्ड चन्द्र ग्रहण - श्रावण शुक्ल 15 शुक्रवार 28 अगस्त 2026 ई. को लगने वाला खण्ड चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण अफ्रीका, एशिया, युरोप, हिन्द महासागर, अन्टार्कटिका, अटलांटिका महासागर तथा प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ दिन में 8 बजकर 4 मिनट पर, तथा मोक्ष दिन में 11 बजकर 22 मिनट पर होगा।

ग्रहण सूतक - धर्मशास्त्रों के अनुसार चन्द्र ग्रहण में ग्रहण से पूर्व 9 घंटे और सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक होता है। इसमें बालक, वृद्ध और रोगी को छोड़कर अन्य लोगों के लिए भोजन निषिद्ध है।

भगवान् गणेश सब की मनोकामना पूर्ण करें

www.sanatanshakti.in/

***********

वर वरण वरीक्षा मुहूर्त शुभ मुहूर्त वर्ष 2026 Auspicious time of Kuparambh Boring