× About Us Home Founder Patrons Convener Contact Us Privacy Policy
SanatanShakti.in

राशि के अनुसार लक्ष्मी बीज मंत्र

Lakshmi beej mantra according to zodiac sign

राशि के अनुसार लक्ष्मी बीज मंत्र

॥ श्रीहरिः ॥

राशि के अनुसार लक्ष्मी बीज मंत्र

बीज मंत्र जपने के नियम -

1. मंत्र जाप के समय गाय के शुद्ध घी का दीपक पूरे समय जलते रहना चाहिए।
2. माता लक्ष्मी का ध्यान करें, साथ हीं विष्णु भगवान से प्रर्थना करें कि उनके आशीर्वाद से आपका अनुष्ठान सफल हो और माता लक्ष्मी आप पर कृपा करें।
3. कम से कम 1 माला का जाप प्रतिदिन अवश्य करें। ग्रहण में शुरू किया गया जाप बहुत जल्द सिद्ध होता है।
4. मंत्र जाप कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठकर करें तो बेहतर रहेगा अथवा किसी भी साफ कपड़े का आसान बना लें ।
5. मंत्र जाप के बाद माला को पूजा स्थान पर रखें, मंत्र जाप वाली माला को पहनना नहीं चाहिए। माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप स्फटिक या कमलगट्टे की माला से करना चाहिए।

राशि के अनुसार लक्ष्मी बीज मंत्र -

मेष राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ऐं क्लीं सौं:

वृषभ राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ऐं क्लीं श्रीं

मिथुन राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ क्लीं ऐं सौं:

कर्क राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ऐं क्लीं श्रीं

सिंह राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ह्रीं श्रीं सौं:

कन्या राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ श्रीं ऐं सौं:

तुला राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ऐं क्लीं सौं:

धनु राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ह्रीं क्लीं सौं:

मकर राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:

कुंभ राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं

मीन राशि- इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ह्रीं क्लीं सौं:

धन पाने के लक्ष्मी मंत्र मंत्र उच्चारण सीखें

मॉं लक्ष्मी का बीज मंत्र: "ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम:" इस मंत्र के जाप से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। आर्थिक परेशानियों का अंत हो जाता है। दुखों का नाश होता है। इस मंत्र से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। इस बीज मंत्र का अर्थ होता है कि हे परमपिता परमात्मा, हे महामाया, हे माता लक्ष्मी मेरे दुखों को हरकर मेरे जीवन को समृद्धि दें।

लक्ष्मी गायत्री मंत्र: "ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ" कहते हैं जो व्यक्ति इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करता है उसके जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस मंत्र का निरंतर जाप आपके जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करता है।

महालक्ष्मी मंत्र: "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:" मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है। खासतौर से इस मंत्र के जाप से कर्ज से मुक्ति मिलने की मान्यता है। कहते हैं अगर कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का हर दिन जाप किया जाए तो किसी भी तरह के कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

***********

श्री महालक्ष्मी के सभी मंत्र, स्त्रोत, पूजन विधि, सारी जानकारी एक जगह।

दिवाली धनतेरस तिथि एवं पूजन मुहूर्त * दीपावली महालक्ष्मी पूजन मूल विधि सामान्य सरल पूजा * श्री महालक्ष्मी दिवाली विशेष पूजा * दीपावली दीपमालिका पूजन * द्वार पूजन * दवात श्रीमहाकाली पूजन * लेखनी पूजन * बही खाता सरस्वती पूजन * तिजोरी-कुबेर पूजन * तुला-पूजन * श्री कुबेर उपासना विधि * दीपावली एवं धनतेरस में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए * नरक चतुर्दशी * महालक्ष्मी अष्टक * लक्ष्मी चालीसा * लक्ष्मी आरती * अष्टलक्ष्मी स्तोत्र * श्री वैभव लक्ष्मी व्रत * श्री महालक्ष्मी 108 नाम * श्री लक्ष्मी सहस्रनामावलिः (1008 नाम) * श्री लक्ष्मी सहस्रनाम स्तोत्रं * कनकधारा स्तोत्रम् * सर्वदेव कृत श्री लक्ष्मी स्तोत्रम् * इन्द्रकृत लक्ष्मी स्तोत्रम् * राशि के अनुसार माता लक्ष्मी के बीज मंत्र * राशि के अनुसार दीपावली पूजन * धन-लक्ष्मी को बुलाने के लिये वास्तु उपाय * महालक्ष्‍मी व्रत * श्राद्ध पक्ष में महालक्ष्मी व्रत * धन प्राप्त करने के तांत्रिक लक्ष्मी मंत्र उपाय * धन प्राप्ति में बाधक वास्तुदोष कैसे दूर करें * धन पाने के आसान उपाय सबसे कारगर लक्ष्मी मंत्र क्या है?
 

www.sanatanshakti.in/

राशि के अनुसार माता लक्ष्मी के बीज मंत्र Beej Mantra of Mata Lakshmi according to zodiac sign